Home > Archived > राम मंदिर के लिए 28 साल बाद फिर शुरू होगी यात्रा

राम मंदिर के लिए 28 साल बाद फिर शुरू होगी यात्रा

राम मंदिर के लिए 28 साल बाद फिर शुरू होगी यात्रा
X

नई दिल्ली| रामराज्य रथ यात्रा के लिए रथ तैयार हो चुका है। यह यात्रा महाशिवरात्रि के पर्व पर 13 फरवरी से शुरू होगी। रथ यात्रा रामेश्वरम में जाकर खत्म होगी। माना जा रहा है कि रथ यात्रा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखा सकते हैं। रामराज्य रथ यात्रा का आयोजन श्रीराम दास मिशन यूनिवर्सल सोसाइटी कर रही है। इस रामराज्य रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण करवाना है। उल्लेखनीय है कि 28 साल पहले अयोध्या में विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए लालकृष्ण आडवानी की अगुवाई में भी रथ यात्रा निकाली गई थी। संस्था के श्री शक्तित शांतानंद महर्षि व पराग बुआ रामदासी ने जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कारसेवकपुरम में महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में और महंत कमल नयन दास के मार्गदर्शन में संत सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्य उपस्थित रहेंगे। उसके बाद दोपहर 2 से 4 बजे तक रामराज्य रथ यात्रा का उद्घाटन समारोह होगा। 4 बजे से कारसेवकपुरम से रथ यात्रा शुरू होगी, जो कारसेवकपुरम से होते हुए नयाघाट मुख्य मार्ग से फैजाबाद जाएगी।

Updated : 10 Feb 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top