Home > Archived > जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना की चौकियों पर गोलीबारी

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना की चौकियों पर गोलीबारी

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सेना की चौकियों पर गोलीबारी
X

जम्मू। पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक कैप्टन घायल हो गया है।

सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने गत शाम पुंछ के चाकन दा बाग इलाके में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की गई। जिसमें सेना के कैप्टन घायल हो गए। जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और देर रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। एक दिन पहले ही पुंछ में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना के एक मेजर समेत सात जवान मारे गए थे और चार अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर तनाव बढऩे के बाद सोमवार को चाकन दा बाग और रावलकोट के बीच बस सेवा निलंबित कर दी थी।

Updated : 17 Jan 2018 12:00 AM GMT
Next Story
Top