इन तीन सिक्को से सम्रद्धि कैसे आएगी! जानिए... कौन से है वो सिक्के ?

फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्के घर में लगाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती है। कहा जाता है कि आने वाली सारी परेशानियां दूर हो जाती है। सिक्के मुख्य द्वार की अंदर की कड़ी पर लटकाना चाहिए। इसे गलती से भी पिछले दरवाजे की बाहरी कड़ी पर नहीं लगना चाहिए कहा जाता है कि इससे सौभाग्य आने की बजाय दूर चला जाता है। अगर आप भी इनमें आस्था रखते है तो थोड़ा सा आसान उपाय करें…
इन सिक्को को आप लाल रंग के धागे में बांधकर अपने पर्स में भी रख सकते है।
*नौकरी मिलने में परेशानी हो रही है तो कमरे की दक्षिण दिशा में तीन सिक्के लटका देना चाहिए।
*इन चीनी सिक्को की संख्या तीन से कम नहीं होनी चाहिए और इन चीनी सिक्को को लाल रंग के धागे में बांधकर घर के मुख्य द्वार की कडी में अंदर की ओर लटकाना चाहिए।
*यह ध्यान रखें कि इसका सकारात्मक सिरा सदैव ऊपर की ओर ही रहे। इन सिक्कों को तिजोरी में रखने से आर्थिक समृद्धि मिलती है। इन्हें पर्स, तिजोरी, बैंक आदि में भी रखा जा सकता है।