रक्षामंत्री सर्जिकल स्ट्राइक के एक साल पूर्ण होने पर आज पहुँची जम्मू
X
X
जम्मू। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए रक्षामंत्री बनने के बाद निर्मला सीमारमण शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंच रही हैं। उनका यह दौरा पीओके में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के एक साल पूर्ण होने पर रही है। इसलिए इस दौरे को अहम माना जा रहा है। रक्षामंत्री के दो दिवसीय दौरे में उनके साथ थलसेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत भी होंगे।
रक्षामंत्री श्रीनगर पहुंचने के फौरन बाद बादामी बाग स्थित चिनार कोर मुख्यालय में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर बैठक करेंगी। इस दौरान वह अग्रिम इलाकों का भी दौरा कर सकती हैं। माना जा रहा है कि रक्षामंत्री दुनिया के सबसे उंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन भी जाएंगी। वह सेना द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह का हिस्सा बन जवानों का उत्साह बढाएंगी।
Updated : 29 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire