बारिश से मुंबई का जनजीवन हुआ ठप, राष्ट्रपति ने जताई चिंता

बारिश से मुंबई का जनजीवन हुआ ठप, राष्ट्रपति ने जताई चिंता
X

नई दिल्ली। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हो रही भारी बरसात से आम जनजीवन ठप हो जाने के कारण परेशानियों से जूझ रहे लोगों के प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता जताई है।

राष्ट्रपति के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से किये गये एक ट्वीट में कहा गया है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पश्चिम भारत में बरसात से प्रभावित परिवारों के साथ मेरी चिंताएं हैं | सरकार और सिविल सोसायटी को साथ मिलकर काम ए की जरूरत है| मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण इस महानगर में रेल, सड़क और हवाई यातायात बाधित हो गए हैं। विमानन कंपनियां खराब मौसम के कारण यात्रियों को उनके टिकट का मूल्य वापस कर रही हैं।

Next Story