Home > Archived > यूसए प्रेजिडेंट की बेटी इवांका से मिलीं सुषमा स्वराज

यूसए प्रेजिडेंट की बेटी इवांका से मिलीं सुषमा स्वराज

यूसए प्रेजिडेंट की बेटी इवांका से मिलीं सुषमा स्वराज
X

नई दिल्ली/न्यूयार्क। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प से मुलाकात की। दोनों के बीच महिला सशक्तिकरण सहित कई मुद्दों पर बात हुई। स्वराज ने इवांका से उनके आगामी भारत दौरे को लेकर भी बात की। इवांका ट्रंप 28 नवंबर को भारत आ रही हैं, जहां वो ग्लोबल एन्त्राप्योनोर सम्मिट (जीईसी) में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत नवतेज सरना भी मौजूद थे।

सुषमा स्वराज अमेरिका की यात्रा पर हैं। वे सोमवार को अमेरिका के शहर न्यूयार्क पहुंचीं| जहां संयुक्त राष्ट्र आमसभा का 72 वां अधिवेशन हो रहा है। इस दौरान विदेश मंत्री 20 से ज्यादा द्विपक्षीय- त्रिपक्षीय वार्ता करेंगी। सोमवार को ही सुषमा स्वराज ने भारत-जापान-अमेरिका त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया था। इसके अलावा स्वराज भूटान, बांग्लादेश, लाटविया, ट्यूनिशिया, सऊदी अरब सहित कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों, मंत्रियों, प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रही हैं।

भारत ने इस बार संयुक्तराष्ट्र आमसभा अधिवेशन के दौरान हो रही वार्ताओं में पाक समर्थित आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, व्यापार सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। 193 सदस्यों वाला संयुक्तराष्ट्र दुनिया का शीर्ष संगठन है। जिसका 72वां अधिवेशन अमेरिका के शहर न्यूयार्क में हो रहा है।

Updated : 19 Sep 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top