Home > Archived > दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार

दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार

दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार
X

मुंबई। मुंबई के लीलावती अस्पताल में दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इलाज में लगी डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उनकी हालत सुधर रही है मगर उसकी गति थोड़ी धीमी है। हालत में सुधार के कारण ही उन्हें डायलेसिस पर नहीं डाला गया है। उनको अभी पेशाब भी ठीक हो रहा है , इसलिए वेंटिलेटर पर भी नहीं रखा गया है। चिकित्सकों ने बताया कि दिलीप कुमार को आईसीयू में रखा गया है जिससे उनके स्वास्थ्य की निगरानी की मानिटरिंग ठीक से हो पा रही है। चिकित्सकों ने यह भी कहा कि उन्हें

अस्पताल से कब छुट्टी दी जाएगी, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि किडनी की सूजन की समस्या अब भी बनी हुई है। इस बीच सिने जगत के लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। अस्पताल में उनसे लोग मिलने भी जा रहे हैं।

Updated : 6 Aug 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top