योग गुरू बाबा रामदेव के साथ भजन गाती नजर आयेंगी सोनाक्षी सिन्हा

योग गुरू बाबा रामदेव के साथ भजन गाती नजर आयेंगी सोनाक्षी सिन्हा


मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा योग गुरू बाबा रामदेव के साथ भजन गाती नजर आ सकती है। चर्चा है कि सोनाक्षी सिन्हा एक रियलिटी शो का हिस्सा लेने जा रही है। शो का नाम 'ओम शांति ओम' होने की संभावना है।

बता दें किबाबा रामदेव और विशाल-शेखर की जोड़ी वाले शेखर रवजियानी भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। योग गुरु बाबा रामदेव महाजज की भूमिका में होंगे। शो का प्रसारण स्टार भारत पर होने की संभावना है। स्टार भारत लाइफ ओके चैनल का ही नया नाम होगा और लाइफ ओके के इस नए रूप का शुभारंभ इसी शो से किया जाएगा।

इस शो के होस्ट दंगल फेम अपारशक्ति खुराना होंगे। इस रियलिटी शो में भजन गाने वाले सिंगिंग टैलेंट की खोज होगी। हालांकि इस बारे में अब तक कोई भी आधिरकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Next Story