Home > Archived > आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया श्रीलंकाई नौसैनिकों ने

आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया श्रीलंकाई नौसैनिकों ने

आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया श्रीलंकाई नौसैनिकों ने
X


रामेश्वरम।
श्रीलंकाई नौसैनिकों ने अपने समुद्री क्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बीती देर रात हुई।

हम आपको बता दें कि मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक चंद्रेखर ने गुरुवार को बताया कि पुडुकोट्टई जिले के कोट्टईपत्तनम निवासी मछुआरों की दो नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसैनिकों ने जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि सभी मछुआरों को कागेसनथुरई ले जाया गया है। चंद्रेखर ने बताया कि एक अन्य घटना में नेदुनतीवू तट पर एक नौका डूब गई और इसमें सवार चार मछुआरों को एक अन्य नौका में सवार मछुआरों ने बचाया तथा आज सुबह वे उन्हें तट पर लेकर आए।

Updated : 6 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top