Home > Archived > जल्द बाजार में उतरेगा स्मार्ट फोल्डेबल लैपटॉप

जल्द बाजार में उतरेगा स्मार्ट फोल्डेबल लैपटॉप

जल्द बाजार में उतरेगा स्मार्ट फोल्डेबल लैपटॉप
X


स्वदेश वेब डेस्क। समय के साथ टेक्नोलॉजी भी आगे बढ़ रही है। पहले राउंड शेप डिस्प्ल वाले कंप्यूटर आए। उसके बाद फ्लैट स्क्रीन वाले लैपटॉप। लेकिन इनकी अगली पीढ़ी फोल्डेबल स्क्रीन वाले लैपटॉप हो सकते हैं। टेक विशेषज्ञों के मुताबिक लेनेवो कंपनी इस तरह के लैपटॉप पर रिसर्च कर रही है। बहुत जल्द एक बेहद दिलचस्प लैपटॉप चीन की टेक्नोलॉजी निर्माता कंपनी लेनोवो बाजार में पेश कर सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक न्यूयॉर्क में आयोजित एक ईवेंट में लेनोवो ने एक नया पीसी कॉन्सेप्ट लॉन्च किया है। इस फोल्डेबल डिवाइस की स्क्रीन को यूजर किसी भी प्रकार मोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेनोवो के इस लैपटॉप की स्क्रीन को किसी भी तरह मोड़कर रखा जा सकता है। यूजर को इसे चलाने या एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में काफी आसानी होगी। इस डिवाइस की स्क्रीन को मोड़कर की-बोर्ड की तरफ आसानी से लाया जा सकता है। इस लैपटॉप की स्क्रीन पर नजर आने वाला कंटेंट बिल्कुल असली नजर आता है। कंपनी का यह नया प्रोडक्ट कई अत्याधुनिक तकनीकों और शानदार फीचरों से लैस होगा। हालांकि कंपनी इस प्रोडक्ट पर कब काम शुरू करेगी यह बताना अभी जरा मुश्किल है।

हम आपको बता दें कि इस तरह कि डिस्प्ले वाला यह बाजार में एकमात्र डिवाइस होगा। इसलिए संभव है कि बाजार में इसकी मांग काफी ज्यादा होगी। नए तरह की डिस्प्ले और जबर्दस्त फीचरों से लैस इस प्रोडक्ट के लिए कंपनी अच्छी खासी रकम लाया जा सकता है। अब से पहले बाजार में उपलब्ध 360 डिग्री फोल्डेबल लैपटॉप कीबोर्ड और डिस्प्ले के ज्वॉइंट से ही फोल्ड हुआ करते थे। यह पहला ऐसा डिवाइस होगा, जिसकी स्क्रीन फोल्डेबल होगी।

कंप्यूटर या लैपटॉप पर इस्तेमाल होने वाले साधारण कीबोर्ड कुछ सालों के भीतर हमें अलविदा कह सकते हैं। दरअसल चीन की एक टेक्नोलॉजी कंपनी ने एक ऐसे कीबोर्ड को विकसित कर लिया है, जिसे आसानी से मोड़कर जेब में रखा जा सकता है। इस कीबोर्ड को आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं और समय पड़ने पर अपने स्मार्ट डिवाइस जैसे कि फोन, टैबलेट या टेलीविजन के साथ कनेक्ट करके इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसमें केबल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दोनों प्रकार के विकल्प दिए गए हैं। यह कीबोर्ड पूरी तरह से वाटरप्रूफ है, जिस पर पानी की बूंदों का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। चीन इस प्रोडक्ट को बहुत जल्द देश के बाहर भी लॉन्च कर सकता है।

Updated : 6 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top