Home > Archived > अमित शाह ने कहा - बीजेपी 2019 में दो तिहाई बहुमत से बनाएगी सरकार

अमित शाह ने कहा - बीजेपी 2019 में दो तिहाई बहुमत से बनाएगी सरकार

अमित शाह ने कहा - बीजेपी 2019 में दो तिहाई बहुमत से बनाएगी सरकार
X


भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि आगामी 2019 के चुनाव में ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। गंजाम जिले के हुगुलापटा में बूथ स्तरीय कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए शाह ने यह बात कही।

बता दें शाह ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी के रथयात्रा का उल्लेख कर अपना भाषण का शुभारंभ किया और कहा कि ओडिशा संभावनाओं का राज्य है। ओडिशा में प्रचुर मात्रा में मिट्टी के नीचे खनिज संपदा है, लेकिन इसके बावजूद ओडिशा का विकास नहीं हो पाया है। राज्य के समस्त गांव में पानी व बिजली नहीं पहुंची है।

शाह ने कहा कि अपार संभावनाओं के बावजूद ओडिशा विकास में काफी पीछे रह गया है। उन्होंने सवाल किया कि राज्य में सत्तारूढ़ सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि वह बूथ स्तर से काम करते आये हैं। इसलिए उन्हें बूथ के स्तर की जानकारी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी के विस्तारक निकलकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह ओडिशा से ही भाजपा के सक्रिय सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 36 हजार बूथों में कमेटी का गठन तय समय सीमा के अंदर ही होगा। शाह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिन और रात एक कर दें।

Updated : 4 July 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top