भारत - श्रीलंका टेस्ट मैच : भारत को 498 रनों की बढ़त

भारत - श्रीलंका टेस्ट मैच : भारत को 498 रनों की बढ़त
X



भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को लंच के कुछ देर बाद हुई बारिश के कारण खेल रोक दिया गया था। खेल समाप्ति तक भारतीय टीम 3 विकेट पर 189 रन बनाकर अब श्रीलंका पर कुल बढ़त 498 रनों की हो गई है।



दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से आउट होने वाले दो बल्लेबाज शिखर धव और चेतेश्वर पुजारा हैं। अभिनव मुकुंद और कोहली क्रीज पर बने हुए हैं। धवन को परेरा और पुजारा को कुमारा ने आउट किया।

बता दें कि भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में धवन के 190 और पुजारा के 153 रनों के दम पर श्रीलंका के खिलाफ 600 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 291 रनों पर सिमट गई थी।

***

और पढ़े...

शिखर धवन, पुजारा के शतकों की बदौलत भारत ने खडा किया विशाल स्कोर

गौतम गंभीर ने कहा - एसी में बैठकर सेना के जवानों पर बोलने का किसी को हक नहीं

आईसीसी रैंकिंग में रिकॉर्ड बनाने से चूँकि मिताली राज

Next Story