स्वदेश वेब डेस्क। हाल ही में फॉक्स मोबाइल कंपनी ने भारत में अपनी शानदार पेशकश के साथ एक नया फीचर फोन लांच किया है। जिसकी साइज डेबिट व क्रेडिट कार्ड जितनी है। इस फीचर्स फोन को फॉक्स ने फॉक्स मिनी 1 के नाम से लांच किया है। भारत में फॉक्स मिनी 1 फीचर फोन की कीमत 1,799 रूपए बताई गयी है। जिसे 12 महीने की वॉरंटी सुविधा के साथ पेश किया गया है। इसे बिक्री के लिए अमेजन व फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करवाया गया है। जहां से आप इसे खरीद सकते हो। वही ऑफलाइन माध्यम से चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।
हम आपको बता दें कि इस फोन में फॉक्स-लैदर फिनिश के साथ पीछे की ओर ब्लैक बॉडी है, जिसके साथ इसमें केवल 2.4 सेंटीमीटर साइज का डिस्प्ले और काफी स्लीक लुक दिया गया है। इसमें सिंगल माइक्रो सिम स्लॉट की सुविधा दिए जाने के साथ एंटी-लॉस्ट फीचर भी दिया गया है। जो इसके प्राइमरी फोन के डिस्कनेक्ट होने पर यूजर को वाइब्रेशन के माध्यम से एक नोटिफिकेशन देगा. इस फोन को 12 भारतीय भाषाओं के साथ पेश किया गया है।
पावर के लिए इसमें 320 mAh की बैटरी दी गयी है। जिसके बारे में बताया गया है। कि यह 5 घंटे की टॉक-टाइम क्षमता और 3 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। अपने प्राइमरी स्मार्टफोन को ब्लूटूथ के माध्यम से जोड़ने के लिए फोन रिमोट (ब्लूटूथ डायलर) नाम का फीचर भी दिया गया है।
भारत में लांच हुआ सबसे छोटा फीचर फोन, जानिए क्या है खूबियाँ...
X
X
Updated : 2017-07-11T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire