Home > Archived > दिल्ली की तर्ज पर आप पार्टी देश भर में मजबूत संगठन बनाएगी, दस जून से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व पंजाब में आंदोलन करेगी

दिल्ली की तर्ज पर आप पार्टी देश भर में मजबूत संगठन बनाएगी, दस जून से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व पंजाब में आंदोलन करेगी

दिल्ली की तर्ज पर आप पार्टी देश भर में मजबूत संगठन बनाएगी, दस जून से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व पंजाब में आंदोलन करेगी
X

नई दिल्ली। राजनीतिक विवादों और आरोपों में घिरी आम आदमी पार्टी (आप) की रविवार शाम पांच बजे शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पांच घंटे तक चली। मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर आयोजित 2017 में यह पार्टी की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक थी।

लगभग 05 घन्टे चली बैठक से निकल कर पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि किसानों के खराब हालात पर देश भर में आंदोलन करेगी। दस जून से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब समेत तमाम राज्यों में आंदोलन शुरू होगा। संजय सिंह ने कहा बैठक में तय किया गया कि दिल्ली की तर्ज पर पार्टी देश भर में मजबूत संगठन बनाएगी।

इसके अलावा आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किसानों की कर्ज माफी के लिए प्रस्तव पास किया गया। आंदोलन और संगठन की जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी पर होगी। संजय के मुताबिक पार्टी से जुड़े तमाम विवाद बनावटी और बेबुनियाद है। बैठक में इस पर चर्चा नहीं हुई। कापिल मिश्रा के ताजा आरोपों पर गोलमोल जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि कापिल मिश्रा के आरोप कापिल शर्मा के कॉमेडी शो से ज्यादा कुछ नहीं है।

इस बैठक में कार्यकारिणी के 25 पदाधिकारियों को न्यौता भेजा गया था। जिनमें से अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, भगवंत मान, पंकज गुप्ता, दुर्गेश पाठक, राजेन्द्र गौतम, राघव चढ्ढा, हरजोत बैंस, बलजिंदर कौर, भावना गौड़, आशुतोष, एल्विज गोम्स, निशिकांत महापात्रा, पृथ्वी रेड्डी, कनु भाई कलसारिया, राखी बिड़लान, आतिशी मर्लिना, इमरान हुसैन, प्रीति शर्मा मेनन, आलोक अग्रवाल, साधु सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए हैं। वहीं कुमार विश्वास इस बैठक में कुछ देर से शामिल हुए। जबकि आशीष तलवार, मीरा सान्याल, दिनेश बाघेला बैठक में आए नहीं हैं।

Updated : 5 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top