जम्मू। अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही मौसम की मार पड़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर के नेशनल हाइवे पर भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो गया है। तेज़ बारिश और भूस्खलन के कारण उधमपुर से होने वाली अमरनाथ यात्रा तत्काल रोक दी गई है। इसलिए यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए प्रशासन जुट गया है।
अब अमरनाथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई। कल तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। करीब 6 हजार तीर्थयात्रियों ने पूजा की। कश्मीर के रामबन और उधमपुर जिलों में आज भूस्खलन होने के कारण 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है जिससे वहां वाहनों का यातायात फिलहाल नहीं हो रहा है। नाशरी, बाली नाला और पैथिंयाल इलाकों में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन से राजमार्ग अवरूद्ध हो गया, जिसके कारण कई वाहन वहां फंस गए। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, भारी बारिश के कारण रामबन और पैथिंयाल इलाके के बीच राजमार्ग पर दो या तीन जगह भूस्खलन हो गया।
उन्होंने बताया कि उधमपुर जिले के बाली नाला के पास राजमार्ग पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ। वहीं रामबन जिले में नाशरी सुरंग के पास मामूली भूस्खलन हुआ। नाकेबंदी के दौरान राजमार्ग में आ कर मिलने वाले विभिन्न रास्तों पर 150 से अधिक वाहन फंस गये। उन्होंने बताया कि मशीनों सहित बीआरओ के कर्मचारी राजमार्ग से मलबा हटा कर उसको साफ करने की कोशिश कर रहे है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण काम बाधित हो रहा है।
Latest News
- पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, विदेशी फंडिंग के आरोप में जुटा रही सबूत
- विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
- उप्र विधानसभा में पेश hहुआ बजट , 5 साल में 4 लाख नौकरी देने का लक्ष्य
- जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, सपा-रालोद ने घोषित किया संयुक्त उम्मीदवार
- 24 घंटे में कोरोना के 2628 नए मरीज, 18 संक्रमितों की मौत
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर

भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, रुकी अमरनाथ यात्रा
X
X
Updated : 2017-06-30T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire