थरूर-माकन समेत 15 कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा घटी
X
X
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुल 42 नेताओं की सुरक्षा को कम कर दिया है। इसमें 15 कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की ओर से कांग्रेस दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन, गुजरात कांग्रेस के नेता अर्जुन मोढवाडिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की सुरक्षा में कटौती की गई है।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटेनी की सुरक्षा श्रेणी भी अब Y-श्रेणी कर दी गई है। यह फैसला इंटेलिजेंस एजेंसियों के आकलन होने के बाद लिया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला की सुरक्षा श्रेणी भी अब Y कर दी गई है। हालांकि कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास, प्रियरंजन दास मुंशी और आरपीएन सिंह समेत 8 लोगों का एक्स श्रेणी कवर वापस लिया गया है।
Updated : 23 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire