Home > Archived > राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोनिया गांधी से मिलेंगे राजनाथ और नायडू

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोनिया गांधी से मिलेंगे राजनाथ और नायडू

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोनिया गांधी से मिलेंगे राजनाथ और नायडू
X


नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से बैठकों का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए भाजपा की समिति कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शुक्रवार को मुलाकात करेगी।
सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू इस मामले पर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं की एक बैठक हो रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष की इस बैठक से पहले भाजपा से नाराज चल रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी के नाम को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, आडवाणी इस पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।

Updated : 14 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top