जेईई एडवांस 2017 के नतीजे घोषित, चंडीगढ के सर्वेश बने टॉपर
X
X
नई दिल्ली। जेईई 2017 रिजल्ट्स की घोषित हो चुका है। जिसमें इस बार चंड़ीगढ़ के रहने वाले सर्वेश मेहतानी ने पूरे देश में टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर पुणे के अक्षत और तीसरे स्थान पर दिल्ली के अनन्य हैं।
यानि साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इस बार लड़कों ने जेईई एडवांस में बाजी मारी है। चंड़ीगढ़ के रहने वाले टॉपर सर्वेश आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लेना चाहते हैं।
वहीं पटना के चर्चित संस्थान सुपर-30 के सभी 30 स्टूडेंटस ने भी इस वर्ष आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में सफलता पाई है। सुपर 30 के ये स्टूडेंट्स में इस वर्ष सफल विद्यार्थियों में अधिकांश बच्चे दैनिक मजदूर, सीमांत किसान और प्रवासी मजदूरों के बच्चे हैं तथा सभी 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं।
Updated : 11 Jun 2017 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire