Home > Archived > रेडक्रॉस का स्थापना दिवस व संस्था के संस्थापक का जन्मदिवस मनाया

रेडक्रॉस का स्थापना दिवस व संस्था के संस्थापक का जन्मदिवस मनाया

मथुरा। सैंट जोंस एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस का स्थापना दिवस गांधी पार्क में मनाया गया। रेडक्रॉस अभियान को जन्म देने वाले महान मानवता प्रेमी जीन हेनरी डयूनेन्ट के जन्मदिवस 8 मई के उपलक्ष्य में अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता रहा है।

कार्यक्रम को डॉ. चन्द्र किशोर पाठक, डा. सीएम मवार, डॉ. एलएस आचार्य, डॉ. डीके जैन, नरेन्द्र भारद्वाज ने संयुक्त रूप रेड क्रॉस की नीतियों और उद्देश्यों का प्रचार प्रसार, रेड क्रॉस चिन्ह के दुरुप्रयोग की रोकथांम हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा, इसके लिए व्यापक अभियान छेड़ा जायेगा। स्कूलों में रेडक्रॉस के फंड के रूप में ली जाने वाली धनराशि की जांच करायी जायेगी, रेडक्रॉस सोसाइटी का पुर्नगठन किया जायेगा आदि बिन्दुओं पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसके जैन, डॉ. हरी सिंह, डॉ. कुशपाल, डॉ. गोपेन्द्र, डॉ. ओ पी लहरी, डॉ. ऐपी राजौरिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सीएमओ डॉ. सीएम मवार थे।

Updated : 9 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top