Home > Archived > असम : देश के सबसे बढे ढोला सादिया पुल का पीएम करेंगे उद्घाटन, साथ ही केंद्र सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर गुवाहाटी से संबोधित भी करेंगे

असम : देश के सबसे बढे ढोला सादिया पुल का पीएम करेंगे उद्घाटन, साथ ही केंद्र सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर गुवाहाटी से संबोधित भी करेंगे

असम : देश के सबसे बढे ढोला सादिया पुल का पीएम करेंगे उद्घाटन, साथ ही केंद्र सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर गुवाहाटी से संबोधित भी करेंगे
X


नई दिल्ली। केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली रागज सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 मई को देश को संबोधित करेंगे। किंतु, उनका संबोधन राष्ट्रीय राजधानी की बजाय असम की राजधानी गुवाहाटी से होगा।

सूत्रों के मुताबिक, मोदी 26 मई को गुवाहाटी दौरे पर रहेंगे और वहीं से देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के गुवाहाटी से संबोधन के पीछे दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला, इसी दिन असम में भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार की पहली सालगिरह भी उसी दिन मनाई जाएगी। इसी दिन प्रधानमंत्री ढोला सादिया पुल का भी उद्घाटन करेंगे और उस दिन दो प्रीमियम संस्थानों की नींव रखेंगे। बताते चलें कि सर्वानंद सोनोवाल की अगुवाई वाली असम सरकार 24 मई को अपने पहले साल सत्ता में पूरी करेगी। दूसरा, प्रधानमंत्री का गुवाहाटी से देश को संबोधित करने का निर्णय उत्तर पूर्व की दिशा में केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

केंद्र की राजग सकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री के गुवाहाटी से देश को संबोधित करने के राजनीतिक निहतार्थ भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल, भाजपा पूर्व के राज्यों ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा कर बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। इसके बाद बीते दिनों शाह संगठन को मजबूती देने के लिए त्रिपुरा के दौरे पर गए थे।

ऐसे में केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने के मोके पर प्रधानमंत्री के गुवाहाटी से देश के संबोधन को पूर्व में भाजपा की पैठ बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। फिलहाल पूर्वोतर में अरूणांचल प्रदेश, असम, मणिपुर में भाजपा सत्ता में है।

Updated : 9 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top