Home > Archived > भारतीय सेना ने दिया पाक गोलीबारी का करारा जवाब, पाक सेना के उड़ाए सात बंकर

भारतीय सेना ने दिया पाक गोलीबारी का करारा जवाब, पाक सेना के उड़ाए सात बंकर

भारतीय सेना ने दिया पाक गोलीबारी का करारा जवाब, पाक सेना के उड़ाए सात बंकर
X

*File Photo

जम्मू। पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही गोलीबारी तथा उनके द्वारा की गई बर्बता के मद्देनजर भारतीय सेना ने पाक को करारा जवाब देने की ठान ली है। इसी के चलते जम्मू संभाग के नौशेरा सेक्टर में रविवार देर रात की गई गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने एलओसी पर बने पाकिस्तानी बंकरों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया, जिसके जवाब में कार्रवाई करते हुए भारत नेे पाकिस्तानी सीमा पर बने बंकरों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि भारतीय फौज ने पाकिस्तान के कई बंकरों को निशाना बनाते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना की तरफ से सात धमाके किए गए।

ज्ञात रहे कि पिछले हफ्ते ही जम्मू के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ मोर्टार दागे गए थे। पाकिस्तान के इस हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इतना ही नहीं भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता भी की गई थी।

Updated : 8 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top