Home > Archived > बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का सुचारू हो रहा मूल्यांकन

बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का सुचारू हो रहा मूल्यांकन

झाँसी। महानगर के दो मूल्यांक न केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांक न कार्य तेजी से चल रहा है। इण्टर की कापियों का मूल्यांकन राजकीय इंटर कालेज में चल रहा है। वही हाई स्कूल की कापियों के मूल्यांक न का कार्य हाफिज सिद्दीकी नेशनल इण्टर कालेज में हो रहा है। लगभग समस्त कापियां मूल्यांकन केंद्रों पर पहुँच चुकी है। परीक्षक अपने कार्य को गति दे रहे है

हाफिज सिद्दीकी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य उस्मान खान ने बताया कि कापियां तेज गति से जांची जार ही है। वही प्रथम दौर में संगीत गायन का मूल्यानकन रविवार को पूरा हो गया है। जिसमे 215 कापियां जांची गयी। संगीत की टोली नंबर 57 में डिप्टी हेड सुधा श्रीवास्तव के साथ परीक्षक वंदना गुप्ता आशीष सेमुअल, सरजू शरण पाठक, किरन मिश्रा, सरिता कैथवास, नंदिनी माहौर, बीना श्रीवास्तव, रूपाली बसक, दर्शना एवं प्रवीणा सिंह यादव ने मूल्यांकन किया। सफल टोली के लिए उप नियंत्रक उस्मान खान मिलन गुप्ता ने बधाई दी। दोनों केंद्रों का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ नीरज पाण्डेय ने किया।

Updated : 2 May 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top