पंचतत्व में विलीन हुए अनिल माधव दवे

पंचतत्व में विलीन हुए अनिल माधव दवे
X

बांद्राभान| केंद्रीय वन एवं पयार्वरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे का शुक्रवार को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के बांद्राभान में नर्मदा किनारे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

दवे के छोटे भाई ने नर्मदा और तवा नदी के संगम बांद्राभान में उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। स्वर्गीय दवे की इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार यहां नर्मदा किनारे किया गया। वे इसी स्थान पर नदी महोत्सव का आयोजन किया करते थे।

इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। अंतिम संस्कार के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया।

इसके पहले सुबह लगभग सवा छह बजे श्री दवे की अंतिम यात्रा राजधानी भोपाल स्थित उनके निज निवास'नदी का घर'से निकली। हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। दवे की पार्थिव देह गुरुवार शाम दिल्ली से विशेष विमान से भोपाल लाकर भाजपा के प्रदेश कायार्लय में लोगों के दर्शनार्थ रखी गई थी। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके निवास 'नदी का घर' पर रखा गया, जहां देर रात तक अंतिम दर्शन के लिए आमजन का तांता लगा रहा।

Next Story