पुणे में बल्लेबाजी करने में मजा आता है: स्मिथ

पुणे में बल्लेबाजी करने में मजा आता है: स्मिथ
X

पुणे। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के कप्तान स्टीव स्मिथ ने आज कहा कि उनकी टीम खुशकिस्मत रही कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में आईपीएल का मैच जीता।

आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर जीत दिलाने वाले स्मिथ ने कहा ,‘‘पुणे में बल्लेबाजी करने में मजा आता है। हम खुशकिस्मत रहे।’’

भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में यहां शानदार शतक जडऩे वाले स्मिथ ने कहा ,‘‘ फॉर्म तो फॉर्म होता है। आप हर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं जब आप लय में हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि मुंबई की टीम स्पिनर से एक ओवर कराके उन्हें निशाना बनाएगी।

उन्होंने कहा ,‘‘ दो छक्कों के साथ मैच जीतना अच्छा रहा। इस विकेट पर टाइमिंग हासिल करना कठिन था।’’

Next Story