Home > Archived > जानें सूर्य नमस्कार के फायदे...

जानें सूर्य नमस्कार के फायदे...

जानें सूर्य नमस्कार के फायदे...
X

सूर्य नमस्कार करते वक्त 12 आसन किये जाते हैं, जिससे शरीर के हर अंग पर असर पड़ता है। सूर्य नमस्कार को सुबह के समय सूरज की ओर मुख कर के ही करना चाहिये क्योंकि सूरज हमें ऊर्जा प्रदान करता है।


लचीलापन आता है - सूर्य नमस्कार करने से शरीर में अकडऩ कम हो जाती है और शरीर में लचक पैदा होने लगती है। यह एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है।

वजन कम होता है - सूर्य नमस्कार करने से शरीर के हर भाग पर जोर पड़ता है, जिससे वहां की चर्बी धीरे धीरे गलने लगती है। अगर आप मोटे हैं तो सूर्य नमस्कार रोज करें।

शारीरिक मुद्रा में सुधार - कई लोग झुक कर चलते व बैठते हैं, जिससे उनके शरीर की पूरी बनावट खराब दिखती है। लेनिक सूर्य नमस्कार करने से अंदर से शारीरिक सुधार होने लगता है। इससे शरीर का सारा दर्द भी खतम हो जाता है।

पाचन क्रिया में सुधार - सूर्य नमस्कार करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे खाना पचाने वाला रस ज्यादा मात्रा में निकलता है और पेट में छुपी गैस बाहर निकल जाती है, जिससे पेट हमेशा हल्का बना रहता है।

हड्डियां बनाए मजबूत - सूरज के सामने सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी जाता है, जिससे खूब सारा कैल्शियम हड्डियों दृारा सोख लिया जाता है।

तनाव दूर होता है- सूर्य नमस्कार करते वक्त लंबी सांस भरनी चाहिये, जिससे शरीर रिलैक्स हो जाता है। इसे करने से बेचैनी और तनाव दूर होता है तथा दिमाग शांत होता है।

Updated : 6 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top