Home > Archived > जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे सुनील शेट्टी

जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे सुनील शेट्टी

जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाई देंगे सुनील शेट्टी
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाले है। जी हां सुनील शेट्टी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले एक खेल आधारित रियलिटी शो को होस्ट करने वाले हैं। ‘‘इंडिया’ज असली चैंपियन...है दम’’ नाम के इस शो में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतियोगियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता की परीक्षा ली जाएगी।

सुनील ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं ‘इंडिया’ज असली चैंपियन...है दम’ का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। यह शो प्रतियोगियों की शारीरिक शक्ति के जवाब दे जाने पर भी हिम्मत नहीं हारने की उनकी इच्छाशक्ति की परीक्षा लेगा।’’

सुनील ने इससे पहले वर्ष 2007 में टीवी शो ‘बिगेस्ट लूजर जीतेगा’’ होस्ट किया था। बड़े पर्दे पर अभिनेता अंतिम बार फिल्म ‘द शौकीन्स’ और ‘‘जय हो’’ में नजर आए थे।

Updated : 5 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top