Home > Archived > डॉ. पार्थ सारथी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी

डॉ. पार्थ सारथी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी

आगरा। महानगर की शान सिर्फ तालमहल से ही नहीं है, वरन् ऐसे लोगों से भी है, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र और अपनी मेधा से शहर का नाम रोशन किया है। ऐसी ही एक हस्ती हैं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पार्थ सारथी शर्मा। इन्होंने चिकित्सा पद्धति से ही समाज सेवा करने का संकल्प लेकर 21 जुलाई 1993 से अवरत सेवाएं दीं।

मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे हैं। समाज सेवा का ये जुनून ही डॉ. सारथी को उपलब्धियों की ओर ले गया। कई उपब्धियां हासिल कर चुके डॉ. सारथी आज भी युवा क्लब, आगरा द्वारा संचालित पूज्य पृथ्वीचन्द चेरिटेबल होम्यो औषधालय जयपुर हाउस, आगरा में प्रतिनिदिन 200 मरीजों का उपचार करते हैं। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड ने 10 लाख मरीजों के उपचार के आंकड़े तकपहुंचने का प्रमाण पत्र जारी किया है। इनका नाम 1998 मेंगिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, 2010-13 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, 2013 में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, साथ इसी वर्ष लंदन की युनिवर्सिटी से डॉक्अरेट की मान उपाधि और 2016 में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज हुआ है। इसके अलावा डॉ. सारथी मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ अभियान चलाते हैं। केदारनाथ धाम में 2013 में जल प्रलय पीडि़तों को गांव-गांव शिविर लगाकर स्वाथ्सय सेवाएं देने का भी रिकार्ड है।

Updated : 28 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top