Home > Archived > पीएम रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने की रिज मैदान पर सफाई

पीएम रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने की रिज मैदान पर सफाई

पीएम रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने की रिज मैदान पर सफाई
X

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद शुक्रवार सुबह भाजपा कार्यकर्ता रिज मैदान पर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया। भाजपा के प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफाई अभियान के प्रति बहुत सजग है। इसलिए रैली के बाद फैले कचरे को हटाने के लिए भाजपा ने यह सफाई अभियान चलाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपा ने शिमला शहर के सभी 34 वार्डों में तीन दिनों तक सफाई अभियान चलाया। इस सफाई अभियान में भाजपा के सभी नेताओं ने भाग लिया।

Updated : 28 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top