Home > Archived > पीएम मोदी, शाह भाजपा शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

पीएम मोदी, शाह भाजपा शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

पीएम मोदी, शाह भाजपा शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भाजपा केंद्रीय कार्यालय में रविवार को भाजपा शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

वर्ष 2019 के आम चुनाव और कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी और शाह, राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्र की गरीब समर्थक योजनाओं के कार्यान्वयन और 'सुशासन' सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित भाजपा के शीर्ष नेता भाग लेंगे।
उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनावों के बाद इस गति को आगे बनाए रखने पर और अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत करने पर विचार-मंथन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि देश के 13 राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। इनमें उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, गुजरात मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, गोवा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास, मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिँह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल शामिल हैं।

Updated : 23 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top