Home > Archived > राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेरिस में पुलिस पर गोलीबारी, 1 की मौत

राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेरिस में पुलिस पर गोलीबारी, 1 की मौत

राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेरिस में पुलिस पर गोलीबारी, 1 की मौत
X

पेरिस| फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। गुरुवार देर रात हुए इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, वहीं, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है। बता दें कि फ्रांस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

पेरिस के कैंप्स एलिसी इलाके में हुई गोलीबारी में एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। पेरिस पुलिस की प्रवक्ता जॉना प्रीमेवर्ट ने बताया कि हमलावर ने फ्रेंकलिन रोजवेल्ट सबवे स्टेशन के बाहर खड़े पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया।

पुलिस ने यह घटना एक हमलावर द्वारा अंजाम दिए जाने की जानकारी दी है। इस आतंकी घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। वहीं, पर्यटकों को वापस होटल जाने के आदेश दिए गए हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुवा ओलांद ने घटना में मारे गए व्यक्ति के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि वह यह मानने को तैयार हैं कि पेरिस में हुई गोलीबारी एक 'ऐक्ट ऑफ टेररेजम' था।

Updated : 21 April 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top