दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी पार्टी का कैंपेन साॅन्ग रिलीज़, मनोज तिवारी ने दी आवाज
X
नई दिल्ली। भाजपा द्वारा प्रचार प्रसार के तौर तरीकों में बदलाव किया जा रहा है। हालांकि भाजपा परंपरागत जनमाध्यमों और प्रचार प्रसार के पुराने तौर तरीके भी अपना रही है। लेकिन डिजीटल इंडिया की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आॅडियो वीजुअल कम्युनिकेशन के माध्यम से लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर ली है। जी हां, 23 अप्रैल को होने वाले एमसीडी चुनाव के प्रचार प्रसार में यह साफ तौर पर नज़र आ रहा है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी पार्टी का कैंपेन साॅन्ग रिलीज़ किया गया। दरअसल इस गीत को भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गाया है। गाने में कहा गया है। भाजपा दिल में, दिल में फिर भाजपा दिल्ली में। इस गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लघु भाषण शामिल किया गया है उन्होंने लोगों से अपील की है। कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित है। इतना ही नहीं दिल्ली राज्य की केजरीवाल सरकार की आलोचना और भ्रष्टाचार की बात भी गीत में की गई है।
गौरतलब है। कि गीत के माध्यम से इस तरह से लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कि वे दिल्ली नगर निगम में भाजपा को वोट देकर दिल्ली को भगवा ध्वज से पटा दें। इस गीत का खासा असर युवाओं में हो रहा है। गीत का म्युजिक आधुनिक अंदाज़ का है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे के ही साथ पार्टी के नेताओं द्वारा कैंपेन साॅन्ग, नारा व पोस्टर आदि जारी किया गया। इस गीत की रिकाॅर्डिंग पूर्वी दिल्ली में हुई।