Home > Archived > रैली निकालकर किया महिलाओं का सम्मान

रैली निकालकर किया महिलाओं का सम्मान

ग्वालियर| जेसीआई मंडल एवं ब्रह्माकुमारी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को राम मंदिर चौराहे से विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थीं, जो अपने हाथों में महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की पट्टिकाएं लिए हुए थीं। इस रैली के साथ कई झांकियां भी चल रही थीं, जिसमें गंगा, भागीरथ, रानी लक्ष्मीबाई एवं मदर टेरेसा के स्वरूप को दर्शाया गया था। रैली उपरांत माधवगंज स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। रैली में महिलाओं ने अलग-अलग प्रकार का ड्रेस कोड पहना हुआ था। कार्यक्रम में संभागायुक्त एस.एन. रूपला, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सविता स्वामी, आदर्श बहनजी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इनका कहना है
‘इस रैली के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जेसीआई के सभी चेप्टरों को एक करना था, जो कि अभी तक अलग-थलग थे। जब हम सब एक साथ रहेंगे तो हमें भी पुरुषों के समान दर्जा प्राप्त होगा। जेसीआई का ऐसा बड़ा आयोजन पहली बार किया गया है।’

जाहन्वी रोहिरा
कार्यक्रम संयोजक

‘महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हों। इस दिशा में हमें कई प्रयास करना हैं। यह रैली भी इसी का एक भाग है।’

रवि प्रताप अग्रवाल
अध्यक्ष, जेसी ग्वालियर मेट्रो

Updated : 8 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Share it
Top