फ्रूट रायता
सामग्री :-
दही - 250 ग्राम
पाइनएप्पल - 150 ग्राम
नमक - छोटा चम्मच
शक्कर - 1 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर - आधा छोटा चम्मच
विधि:-
एक कांच के बर्तन में दही को अच्छे से फेंट लें, अब इसमें नमक और शक्कर मिलाएं। अनानास के टुकड़ों को 1 इंच के टुकड़ों में काटें, अब अनानास के टुकड़ों को दही में डालें और अच्छे से मिलाएं। इसमें भुना ज़ीरा पाउडर डालकर चपाती के साथ सर्व करें।
Next Story