आज भारतीय नौसेना से रिटायर होगा विमान वाहक पोत आईएनएस विराट

आज भारतीय नौसेना से रिटायर होगा विमान वाहक पोत आईएनएस विराट
X

नई दिल्ली| भारतीय नौसेना की 30 साल तक सेवा करने के बाद विमान वाहक पोत आईएनएस विराट आज रिटायर हो जाएगा। आईएनएस विराट के सेना से अलग होते ही इसका नाम गिनिज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो जाएगा क्योंकि यह दुनिया का इकलौता युद्धपोत है, जिसने 57 साल तक समुद्र में रहकर सेवा दी है।

नौसेना में विराट को 12 मई 1987 को शामिल किया गया था। इससे पहले विराट ब्रिट्रेन की रॉयल नेवी में एचएमएस हर्मिस के नाम से था जहां इसने अर्जेंटीना के खिलाफ फॉकलैंड युद्ध में हिस्सा लिया था।

भारत लाए जाने से पहले इस जहाज ने 27 साल तक ब्रिटिश नौसेना की सेवा की थी। विराट को मूल रूप से ब्रिटिश रॉयल नेवी द्वारा 18 नवंबर, 1959 को एचएमएस हरमेस के तौर पर सेवा में शामिल किया गया था। इसे 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

करीब 1200 अधिकारी और नौसैनिक विराट पर हमेशा तैनात रहते हैं। यह एक दशक से अधिक समय तक भारत का अकेला विमान वाहक पोत रहा है।

Next Story