भाविप की सम्पर्क शाखा ने मनाया होली मिलन समारोह

आगरा। फूलों की होली हुई तो रिश्तों की खुशबू महकती रही, मयूर नृत्य के साथ ही एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुति से तालियों की गडगडाहट गूंजती रही। रविवार को भारत विकास परिषद सम्पर्क शाखा द्वारा दयालबाग स्थित श्री राम फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह में जमकर मस्ती की।

होली मिलन समारोह की शुरूआत ब्रज होली गीत से हुई, इसके बाद फूलों की होली, मयूर नृत्य की प्रस्तुति ने मनमोह लिया। कार्यक्रम में 31 मार्च 2017 तक शादी की वर्षगांठ मनाने वाले दंपति को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिलाओं व बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यहां लगी स्टॉल पर सदस्यों ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया।

केसरिया ड्रेस प्रतियोगिता में डा. रश्मि कपूर सिंह ने प्रथम, रिनू वाष्र्णेय ने द्वितिय व सुनीता जैन ने त्रितीय स्थान प्राप्त कर उपहार दिए। कार्यक्रम में प्रान्त के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. जेके जुनेजा का अध्यक्ष ई. अजीत फौजदार द्वारा माल्यर्पण व शाल पहना कर सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित फतेहाबाद के विधायक जितेन्द्र वर्मा का ब्रजेन्द्र सिंह वर्मा व विरेन्द्र सिंघल द्वारा माल्यर्पण व शाल पहना कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष ई अजीत फौजदार ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केशव गुप्ता, सुरेश जैन हेप्पी, मनोज बन्सल, डॉ. अमित अग्रवाल, अंबा प्रसाद, राजेश वर्मा, इना फौजदार, रश्मि वाष्र्णेय, नीता बन्सल व शाखा के समस्त सदस्य मौजूद रहे। संचालन सचिव अनुराग किशोर वाष्र्णेय ने किया।

Next Story