प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30वीं बार की 'मन की बात'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30वीं बार की मन की बात
X

नई दिल्ली| आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए जनता को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले बच्चों के 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा का जिक्र किया और उन्हें संदेश दिया। पीएम मोदी ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें शुभकामना दी और एक अच्छा दोस्त बताया।

पीएम ने अपनी मन की बात की शुरुआत बांग्लादेश के नागरिक भाइयों-बहनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए की। उन्होंने कहा कि आज 26 मार्च है और आज का दिन बांग्लादेश का स्वतंत्रता दिवस है। कामना है कि बांग्लादेश आगे बढ़े और विकास करे। पीएम ने बांग्लादेश को भारत का एक अच्छा दोस्त बताया। रवीन्द्रनाथ टैगोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी यादें, भारत और बांग्लादेश की साझी विरासत हैं। गुरुदेव टैगोर ने ही बांग्लादेश का भी राष्ट्रगान लिखा।

शहीद भगत सिंह का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान की गाथा को हम शब्दों में अलंकृत भी नहीं कर पाएंगे। मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि शहीद भगत सिंह हम सब की प्रेरणा हैं। देश के युवाओं से अनुरोध किया कि जब भी समय मिले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की समाधि पर जरूर जाएं।

आज से ठीक सौ साल पहले महात्मा गांधी ने चंपारण सत्याग्रह किया था। यह चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी का वर्ष है। सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वालों के लिए चंपारण सत्याग्रह अध्ययन का विषय है। चंपारण सत्याग्रह हमें दिखाया कि महात्मा गांधी कितने विशेष थे और उनका व्यक्तित्व क्या था।


इससे पहले 26 फरवरी को अपने 29वें 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वैज्ञानिक समुदाय की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा था कि ISRO ने कई अभूतपूर्व मिशन सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं. 'मंगलयान' भेजने के बाद पिछले दिनों इसरो ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसरो ने मेगा मिशन के ज़रिये एक साथ विभिन्न देशों के 104 उपग्रह अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं। 104 उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास रचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना और यह लगातार 38वां पीएसएलवी का सफल लांच है।


Next Story