फिल्म भूमि की नायिका भी पहुंचीं चिश्ती की दरगाह

आगरा। संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि की सफलता के लिए फिल्म की नायिका अदिति राव भी शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी पहुंची और चिश्ती की दरगाह पर मन्नत का धागा बांधा।

सिने अभिनेता संजय दत्त भी गुरुवार देर शाम महान सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर मत्था टेकने पहुंचे था। शुक्रवार को अदिति राव हैदरी जब वहां पहुंची तो सज्जादानसीं के पुत्र सैफ फरीदी ने उनका इस्तकबाल किया। मन्नत का धागा बंधवाया। जियारत कर बाहर निकलते ही उन्हे प्रशंसको ने घेर लिया। बता दें कि फिल्म भूमि की शूटिंग आगरा में ही हुई है।

फिल्म में अदिति राव ने संजय दत्त की बेटी का किरदार निभाया है। उनके नाम भूमि पर ही पूरी फिल्म आधारित है। शेखर सुमन की भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका है।

Next Story