Home > Archived > रालोसपा पदाधिकारी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें : नत्थू कुशवाहा

रालोसपा पदाधिकारी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें : नत्थू कुशवाहा

भाजपा की प्रचण्ड जीत पर रालोसपा ने जताया कार्यकर्ताओं का आभार

अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन संतराम पेण्टर रालोसपा में शामिल

झाँसी। आज राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक बुन्देलखण्ड क्षेत्र के प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें एनडीए के घटक दल के प्रमुख सहयोगी रालोसपा के समर्थन में उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से विजयी हुई भाजपा की सरकार बनने का जबरदस्त स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अरबन कोपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन नेता संतराम पेंटर अपने साथियों सहित रालोसपा में शामिल हुए, जिनका जोरदार तरीके से स्वागत व सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मण्डल प्रभारी ज्ञानेश्वर कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पार्टी के बुन्देलखण्ड प्रभारी नत्थू कुशवाहा ने रालोसपा के समर्थन से भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर अपने पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता, सदस्यगणों व पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी (रालोसपा) के सारे पदाधिकारी, सदस्यगण, कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें। बुन्देलखण्ड प्रभारी नत्थू कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष अमित कुशवाहा के निर्देशानुसार योग्य और अनुभवी नेता संतराम पेंटर की तारीफ करते हुए पार्टी के सभी सदस्य कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध किया कि वह संतराम पेंटर की योग्यता और अनुभव का पूरे सम्मान के साथ लाभ उठाएं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कौशल खत्री ने भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने का श्रेय रालोसपा को देते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ कार्य करें।

रालोसपा की सक्रिय सदस्यता लेते हुए संतराम पेंटर ने जातिवाद व दलाली प्रथा को बढ़ाने वाली सपा, बसपा की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि रालोसपा के मुखिया भारत सरकार के एचआरडी मिनिस्ट्र उपेंद्र कुशवाहा एक ईमानदार और जुझारू छवि के नेता हैं। इसी बात से प्रभावित होकर आज रालोसपा में शामिल होकर वह राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेशाध्यक्ष अमित कुशवाहा के दिशा निर्देशन में रालोसपा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, कैलाश कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा कुशवाहा, पिंकी रायकवार महिला जिलाध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुशवाहा बबीना विधानसभा अध्यक्ष, बृजेन्द्र कुशवाहा, शेखर कुशवाहा, नीरज मिश्रा, एससी/एसटी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वरूण वर्मा, बालकिशुन कुशवाहा, दिनेश आर्या, मऊरानीपुर विधानसभा प्रभारी संजू पाण्डेय, अनूप, विक्की, दीपू, रानी कुशवाहा, सुनीता, प्रमोद कुशवाहा, ललित राजपूत, आनन्द पाठक, कृष्णकांत आर्य, भगवानदास, आदिल, चन्दन कुशवाहा, राशिद, वीरसिंह यादव, संतराम कुशवाहा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन धर्मेन्द्र कुशवाहा निजी सचिव ने तथा आभार दिनेश आर्या ने व्यक्त किया।

Updated : 24 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top