Home > Archived > राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का हुआ भव्य स्वागत

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का हुआ भव्य स्वागत

भाजपा महानगर ने नव निर्वाचित विधायकों का किया अभिनंदन

झांसी। महानगर जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी की अध्यक्षता में महानगर कार्यालय में नव निर्वाचित राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ(मन्नू कोरी) व सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर लाल राजपूत का अभिनंदन व स्वागत किया गया। महानगर की कार्यकारणी व मंडल अध्यक्षों सहित जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया स्वागत के दौरान महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि सभी जीते हुए प्रत्याशी हमारे स्तंम्भ हैं। और पूर्ण निष्ठा से साथ जनता से किये वादों को निभायेगें भाजपा जनता को दिये वचनों पर वचनवाध्य हैं।

विधायक रवि शर्मा ने कहा कि मैं झांसी की जनता के लिए बिना किसी पक्षपात भेदभाव के सेवा करता रहूंगा, झांसी की जनता का जो स्नेह मुझें मिला है उसके लिए मैं पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करूंगा। विधायक जवाहर लाल राजपूत, ने कहा कि ये मेरी जीत नहीं जनता की जीत है। मैं तन मन धन से सेवा करूं गा। राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा विरांगना लक्ष्मीबाई की धरती पर झांसी की विरांगनाओं का शीश झुकाकर नमन करता हंू। मैं अपने दिये वचनों के प्रति वचन बाध्य हंू।

मुझे जो जिम्मेदारी संगठन ने दी है। उसे पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा, कार्यक्रम में लोक सभा पाल सन्तोष सोनी, सुबोध गुबरेेले, रवीन्द्र शुक्ला, अरिदमन सिंह, संजय दुबे, आशीष अग्निहोत्री, मेयर किरन वर्मा, संजीव श्रंगीऋषि, विनोद अग्रवाल, जगदीश साहू, संतोष गुप्ता, सन्तोष नायक, हनुमंत सिंह नरवरिया, रानू देवलिया, संजीव अग्रवाल लाला, प्रिंयाशु डे, संजय वाल्मीकि, शशी प्रभा मिश्रा, कुसुम कुशवाहा, सुमन पुरोहित, नीता अवस्थी, प्रमीला झां, सावित्री कुशवाहा, सरला सोनी, गिरजा तिवारी, राजीव गौतम, तरूण साहू, मीरा रायकवार, प्रियंका सोनी, रोहित गोठनकर, दिंगन्त चतुर्वेदी, राकेश मिश्रा, प्रमोद कुशवाहा, मनीराम राय, अभिषेक मकडारिया, कमलेश परिहार, कल्पना सेंगर, मनीराम राय, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मिश्रा व आभार नन्द किशोर जी ने किया।

Updated : 22 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top