Home > Archived > राजनाथ सिंह बन सकते हैं यूपी के मुख्यमंत्री!

राजनाथ सिंह बन सकते हैं यूपी के मुख्यमंत्री!

राजनाथ सिंह बन सकते हैं यूपी के मुख्यमंत्री!
X

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिलने के बाद भाजपा आलाकमान अब सूबे के नए सीएम को चुनने में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं। लेकिन संघ चाहता है कि पिछड़े और दलित वर्ग को भी नाराज नहीं किया जाना चाहिए।

लिहाजा संतुलन बनाने के लिए पिछड़ी और दलित वर्ग से एक-एक डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। वैसे ये भी कहा यह भी जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर फैसला 20 मार्च से पहले होने की संभावना कम ही दिख रही है।

16 मार्च को यूपी विधायकों तथा पर्यवेक्षकों की बैठक होनी है, लेकिन इस बीच आरएसएस की प्रतिनिधि सभा की बैठक 17 से 19 मार्च तक कोयंबटूर में होनी है। लिहाजा इस दौरान संघ की राय के बगैर मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति मिलने की संभावना कम ही दिख रही है। राजनाथ सिंह के अलावा डॉ. महेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, सतीश महाना और मनोज सिन्हा भी मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं।

उल्लेखनीय हैं कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। पार्टी ने 403 सीटों में से 312 सीटों पर जीत हासिल की।

Updated : 15 March 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top