Home > Archived > भाभी की गोली मारकर हत्या

भाभी की गोली मारकर हत्या

अवैध संबंधों में बाधक बनने पर दिया घटना को अंजाम
मथुरा| थाना फरह क्षेत्र में अवैध संबंधों में बाधक बन रही भाभी को अपराधी प्रवृति वाले देवर ने अपने एक साथी के साथ गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। हत्याकाण्ड की इस सनसनी खेज वारदात से गांव में दहशत फैल गयी। चर्चा है कि आरोपी देवर अब भाई व पिता को धमका रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत गांव रैपुराजाट में शनिवार रात्रि करीब 9:30 बजे दो युवकों ने मिलकर एक महिला पर ताबड़तोड़ फायंिरग कर दी। दो गोली महिला के पेट में लगी। जिससे उसकी कुछ देर तड़पने के बाद मौत हो गई। मृतका ग्राम बधाया निवासी गीता देवी (36) पत्नी प्रेम सिंह है। घटना के संबंध में गीता के पति प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपियों में एक उसका भाई ओमवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह व दूसरा उसी का साथी ओमवीर पुत्र वीरी सिंह है।

बताया कि पड़ौस में रहने वाली एक महिला से उसके भाई ओमवीर के नाजायज संबंध थे। देवर व पड़ौसन के मध्य अवैध संबंध गीता देवी को रास नहीं आते थे। जिसका वह लगातार विरोध करती थीं। इसी के चलते ओमवीर ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया और अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

बताते हैं कि भाभी को जान से मारने वाला देवर ओमवीर अपराधी प्रवृति का है। उस पर आगरा, मथुरा व अलीगढ़ में लूट, डकैती आदि जघन्य मामले दर्ज हैं। बीते 15 दिन पहले ही वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं बताया गया कि शातिर अपराधी ओमवीर को घटना के बाद से कोई पछतावा नहीं है उल्टा व फोन करके अपने भाई व पिता को धमकी दे रहा है। हत्यारोपी का कहना है कि गांव में दाह संस्कार नहीं करने दूंगा और अगर दाह संस्कार किया गया तो लाशों के ढ़ेर लगा दुंगा।

Updated : 6 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top