Home > Archived > शिव को अनाज चढ़ाने का है विशेष महत्व

शिव को अनाज चढ़ाने का है विशेष महत्व

शिव को अनाज चढ़ाने का है विशेष महत्व
X

भगवान शिव सामान्य पूजन अर्चन से ही प्रसन्न होने वाले देवता माने जाते है और यही कारण है कि उन्हें भोलेनाथ कहा गया है। यूं तो सोमवार के दिन उनकी आराधना करने का विशेष दिन माना गया है लेकिन शिवरात्रि ऐसा अवसर है जब शिव की पूजन अर्चन किया जाये तो पुण्य प्राप्त तो होता ही है वहीं भगवान शिव मनोकामना भी पूरी कर देते है।

शिव को अनाज चढ़ाने का विशेष महत्व है। यदि भोलेनाथ को चावल अर्पित किये जाये तो धन की प्राप्ति होती है। इसी तरह तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है तो वहीं जौ चढ़ाने से भी घर में सुख समृद्धि आती है। इसके अलावा गेहूं अर्पण करने से संतान बढ़ोतरी की मनोकामना भगवान भोलेनाथ पूरी करते है।

धान चढ़ाने और इसका महत्व शिव पुराण में उल्लेखित है। जो भी अनाज भगवान भोलेनाथ को अर्पित किये जाए उसमें भक्ति भाव के साथ ही पूरा विश्वास भी रखा जाये कि भोलेनाथ मनोकामना को अवश्य ही पूरा करेंगे।

Updated : 24 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top