Home > Archived > राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के छात्रों ने किया कला-वीथियों का अवलोकन

राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली के छात्रों ने किया कला-वीथियों का अवलोकन

भोपाल। राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान नई दिल्ली के छात्र-छात्राओं ने श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय पहुँचकर वहाँ स्थापित विभिन्न कला-वीथियों का अवलोकन किया।छात्रों ने प्रदेश की समृद्ध पुरातत्वीय विरासत की जानकारी प्राप्त की।

राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान द्वारा भारत की कला एवं वास्तु-कला पर होने वाली कार्यशाला के सिलसिले में संस्थान के 32 छात्र एवं 3 प्राध्यापक प्रदेश के प्रवास पर आये हैं। यह दल प्रदेश के विभिन्न प्राचीन स्मारक, भीम-बैठका, भोजपुर, साँची, विदिशा एवं उदयगिरि की गुफाओं का भी भ्रमण करेगा। यह दल पुरातत्वतीय एवं कला इतिहास की जानकारी से रू-ब-रू होकर इस क्षेत्र की विशेषताओं से अपने संस्थान को अवगत करवायेगा।

Updated : 23 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top