बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस पर चलेगा सफ ाई अभियान

एक ही दिन में 263 रेलवे स्टेशन चमकायेंगे निरंकारी
मथुरा। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के 63वें जन्मदिवस पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 23 फरवरी को एक देशव्यापी वृक्षारोपण तथा सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

निरंकारी प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण ने बताया कि सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 23 फरवरी को देशव्यापी सफाई अभियान के तहत एक ही दिन, एक ही समय पर मथुरा सहित देश के 263 रेलवे स्टेशन चमकाये जायेंगे।

इसके अलावा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के स्वयं सेवक, निरंकारी सेवादल के सदस्य तथा निरंकारी सत्संग से जुड़े संत-भक्त निरंकारी सत्संग भवनों, कुछ अस्पतालों, सार्वजनिक पार्कों की सफाई की करेंगे वहीं हज़ारों वृक्ष लगायेगें। यह कार्य प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। इस अभियान में निरंकारी मिशन के लाखों श्रद्धालु भक्त भाग लेंगे।

संत निरंकारी मंडल ब्रांच मथुरा के संयोजक हरविन्द्र कुमार ने बताया कि संत निरंकारी मिशन में भक्त प्रभु के बंदों से प्यार करते हुए अपनी भक्ति को प्रकट करते हैं और मानव मात्र की सेवा में आगे रहते है। इसी भावना के अंतर्गत संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन विगत कई वर्षों सेदेश व दूर-देशों में रक्तदान, वृक्षारोपण तथा सफाई अभियान जैसे समाज कल्याण कार्यों द्वारा समाज सेवा में निरंतर बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। 'स्वच्छ भारत अभियानÓ में भी फाउंडेशन का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

Next Story