यूपी चुनावः तीसरे चरण में 69 सीटों पर 61.16 प्रतिशत मतदान

यूपी चुनावः तीसरे चरण में 69 सीटों पर 61.16 प्रतिशत मतदान
X

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में रविवार को तीसरे चरण का मतदान हुआ। चुनाव के तीसरे चरण में 69 सीटों पर 61 प्रतिशत वोट डाले गए। चुनाव आयोग के अनुसार शाम पांच बजे तक 61.16 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान के दौरान कई जगहों पर हल्की झड़प भी हुई। इसके अलावा कई जगहों पर मतदान का बहिष्कार भी किया गया। तीसरे चरण में कुल 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान हुआ।

कन्नौज- 65.63 प्रतिशत
मैनपुरी- 58.75 प्रतिशत
फर्रुखाबाद- 60.63 प्रतिशत
उन्नाव- 61 प्रतिशत
औरैया- 61 प्रतिशत

इस फेज में कुल 826 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला इवीएम में बंद हो गया। बता दें, 2012 के विधानसभा चुनाव में इन 69 सीटों में से 55 सीटों पर सपा के कैंडिडेट जीते थे।

इस चरण में शिवपाल सिंह यादव, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी, अखिलेश के चचेरे भाई अनुराग यादव, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, राज्यमंत्री फरीद महफूज किदवई, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, बसपा छोड़कर बीजेपी में गए बृजेश पाठक और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के लिए मतदाताओं ने वोट किए।

12 जिलों में हुआ चुनाव
कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर देहात, कानपुर, फर्रखाबाद, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव।

कुल सीटें- 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्र
कुल प्रत्याशी- 826
महिला प्रत्याशी- 105
कुल मतदाता- 2 करोड़ 41 लाख 67 हजार 407
पुरुष मतदाता- 1 करोड़ 31 लाख 38 हजार 989
महिला मतदाता- 1 करोड़ 10 लाख 27 हजार 390
युवा मतदाता- 4,10,117(18-19 वर्ष)

Next Story