Home > Archived > यूपी में गुंडो का बोलबाला, महिलाएं सुरक्षित नहीं: अमित शाह

यूपी में गुंडो का बोलबाला, महिलाएं सुरक्षित नहीं: अमित शाह

यूपी में गुंडो का बोलबाला, महिलाएं सुरक्षित नहीं: अमित शाह
X

गोरखपुर। यूपी विधानसभा चुनावों में प्रचार में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गोरखपुर पहुंचे वहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता में सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने सपा और कांग्रेस पर आक्रमक रूख अपनाते हुए कहा कि हमेशा एक दूसरे करने वाली कांग्रेस-सपा आज एक हो गए हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस और अपनी हार के डर से सपा एक हो गए हैं।

शाह ने अखिलेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं और इस गुंडाराज में गुंडो का बोलबाला है, राज्य में कानून-व्यवस्था का हाल बुरा है। विकास के नाम पर सिर्फ खिलवाड़ हुआ है और सपा के मंत्री रेप और भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे हुए हैं।

शाह ने कहा कि हम यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश के विकास दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लखनऊ मेट्रो सही तरीके से शुरू भी नहीं हुई और अखिलेशजी ने हरी झंडी दिखा दी। शाह ने अपने वादों को याद दिलाते हुए कहा कि हम अगर सत्ता में आए तो किसानों के कर्ज माफ करेंगे, और लघु, छोटे उद्योगों के ऋण भी माफ करेंगे और उनकी उन्नति के लिए काम करेंगे।

तीन तलाक के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि अब तीन तलाक समाप्त करने का समय आ गया है, सबके लिए एक समान संविधान बनाने का समय आ गया है। मथुरा में रामवृक्ष यादव (जवाहर बाग़ कांड) का हवाला देते हुए अमित शाह ने कहा कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और वो कहीं भी किसी पर भी हमला करने से नहीं चूकते।

Updated : 18 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top