Home > Archived > भाजपा को जिताओ, विकास की जिम्मेदारी मेरी : उमा भारती

भाजपा को जिताओ, विकास की जिम्मेदारी मेरी : उमा भारती

झांसी। भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती ने आज भाजपा द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में कहा कि कहाकि सपा सरकार गुंडाराज को बढ़ावा देती है। बसपा में अधिकारियों की हत्या होती है। लोगों को अब केवल भाजपा से ही उम्मीदें हंै। भाजपा शासित प्रदेशों मे विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है। जबकि उत्तरप्रदेश में एक परिवार का ही विकास हो रहा है। भाजपा सरकार बनते ही यहां के विकास मे तेजी आ जायेगी।

केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद सुश्री भारती ने बबीना विधानसभा क्षेत्र के सिमरावारी आरा मशीन में भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा के समर्थन मे आयोजित बैठक को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रही थी। इसके अलावा उन्होंने झांसी में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां सांसद उमा भारती ने सपा-बसपा-कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक समय में एक ही नेता होता है। ये दूसरे को पनपने नहीं देते हैं। अखिलेश और राहुल मिलकर भी कुछ नहीं कर पायेंगे। 1993 में कांशीराम और मुलायम के बीच हुए गठबंधन की नक़ल राहुल अखिलेश ने की है। इनका हाल भी वैसा ही होगा। इस गठबंधन का हाल भी गेस्ट हाउस काण्ड की तरह होगा, जब सपाइयों ने मायावती पर लखनऊ में हमला कर दिया था। तब हमारी पार्टी के लोगों ने ही बचाया था। तब मायवाती भागी भागी फिर रही थीं। अब देखना है कि राहुल अखिलेश दोनों में से कौन पहले भागता है।

उन्होंने कहा कि राजीव पारीछा का विधायक बनाओ वे स्वयं राजीव पारीछा के साथ जनता की समस्याओं के निराकरण कराने मे हमेशा आगे रहेंगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय दुबे, जयदेव पुरोहित, पूर्व मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, डा. जगदीश ंिसह चैहान, संजीव ऋंगीऋषि, विनोद नायक, प्रमोद कुमारी राजपूत, हनुमत सिंह नरवारिया, रामसिंह राजपूत, खेमराज नरवारिया, छत्रपाल सिंह राजपूत, विजेन्द्र सिह राजपूत, लक्ष्मी प्रसाद समेले, जगत राजपूत, राजकुमार राजपूत, गिरीराज प्रधान, बिठरी, मनीश राजपूत, दुष्यंत राजपूत, रामसिंह राजूपत, कप्तान राजूपत आदि समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Updated : 17 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top