Home > Archived > जेल में मोमबत्ती बनाएंगी शशिकला, नहीं मिलेंगी विशेष सुविधाएं

जेल में मोमबत्ती बनाएंगी शशिकला, नहीं मिलेंगी विशेष सुविधाएं

जेल में मोमबत्ती बनाएंगी शशिकला, नहीं मिलेंगी विशेष सुविधाएं
X

चेन्नई| शशिकला ने बुधवार शाम को न्यायालय के आदेश के बाद बेंगलुरु जेल में समर्पण कर दिया। शशिकला को जेल में कैदी नंबर 9435 के तौर पर पुकारा जाएगा। अब शशिकला को कैदी नंबर 9435 के तौर पर पहचाना जाएगा। जानकारी के मुताबिक शशिकला अब एक आम कैदी के तौर पर ही रहेंगी। जेल में वे दो अन्य महिलाओं के साथ एक सामान्य बैरक में रहेंगी। शशिकला के बैरक का नंबर 2 है। उन्हें पहनने के लिए तीन साड़ियां दी जाएंगी। जेल प्रशासन उन्हें मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का काम दे सकती है।

जेल में उनकी एक दिन की कमाई होगी महज 50 रुपये। खास बात यह है कि उन्हें रविवार को भी कोई अवकाश नहीं मिलेगा। आपको बता दें आय से अधिक संपत्ति के मामले में मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत की चार साल की सजा को बरकरार रखा था। जेल जाने से पहले शशिकला ने कई शर्तें रखी थीं। इसमें उन्होंने टीवी समेत कई सुविधाएं मांगी थी। शशिकला ने कहा था कि उन्हें एक अलग सेल में रखा जाए। जिसके बाद जेल प्रशासन ने साफ कर दिया की शशिकला को कोई अति विशिष्ट व्यक्ति की सुविधाएं नहीं मिलेगी।

शशिकला ने मांगी थीं ये सुविधाएं
पलंग और टीवी की व्यवस्था सहित अलग सेल, हथकड़ी न लगाई जा, एक सेवक भी दिया जाए, घर का खाना मिले, वेस्टर्न टॉयलेट, 24 घंटे गर्म पानी, 24 घंटे मिनरल वाटर।

जिन्हें जया ने निकाला उन्हें वापस लिया
न्यायालय में आत्मसमर्पण के लिए चेन्नई से चलने से पहले शशिकला ने एक अहम राजनीतिक फैसला लिया। उन्होंने जयललिता द्वारा पार्टी से पांच साल पहले निष्कासित किए गए अपने निकट संबंधियों टीटीवी दिनाकरन और एस. वेंकटेश को फिर से पार्टी में शामिल कर लिया।

Updated : 16 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top