Home > Archived > पांच से लग जाएंगे होलिकाष्टक, 14 अप्रैल के बाद गूंजेंगी शहनाइयां

पांच से लग जाएंगे होलिकाष्टक, 14 अप्रैल के बाद गूंजेंगी शहनाइयां

पांच से लग जाएंगे होलिकाष्टक, 14 अप्रैल के बाद गूंजेंगी शहनाइयां
X

इन दिनों में नहीं होंगे शुभ कार्य
ग्वालियर|
होलिकाष्टक पांच मार्च रविवार से शुरू हो रहे हैं। होलिकाष्टक लगते ही पांच मार्च से शहर में विवाह समारोह का शोर थम जाएगा। होली के आठ दिन पहले होलिकाष्टक लग जाते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने की मान्यता है, इसलिए होलिकाष्टक से लेकर होलिका दहन तक शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

यह होता है शुभ मुहूर्त
किसी अच्छे समय का चयन कर किसी कार्य का शुभारंभ ही शुभ मुहूर्त कहलाता है। हिन्दू धर्म में जन्म, विवाह, गृह प्रवेश सहित कई शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत मुहूर्त देखकर की जाती है।

इन तिथियों में होंगे विवाह
अप्रैल में 15, 16, 17, 18, 19, 23, 28, 29, 30 में मई- 4, 5, 6, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 21, 22, 26, 27, 31, जून में 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 9, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 27, 28, 30, जुलाई में 1, 2, 3, 4 आदि तारीखों में विवाह होंगे।

इन्होंने कहा
ज्योतिषाचार्य पं. सतीश सोनी ने बताया कि होलिकाष्टक में विशेष पूजा, अनुष्ठान के साथ गृह प्रवेश, नववधु की विदाई जैसे कार्य प्रतिबंधित रहते हैं। वहीं 14 मार्च से खरमास प्रारंभ हो रहे हैं, जो 14 अप्रैल तक रहेंगे। 14 अप्रैल को खरमास खत्म होते ही एक बार फिर से शहनाइयां गूंजने लगेंगीं।

Updated : 15 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top