Home > Archived > भाजपा ने रखा रायकवार समाज का हित : निषाद

भाजपा ने रखा रायकवार समाज का हित : निषाद

सर्वसमाज का सम्मान भाजपा में निहित : हरगोविन्द कुशवाहा

झांसी। उत्तरप्रदेश में जब भाजपा सरकार थी। मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह थे। तब रायकवार समाज को तालाबों के पट्टे दिलाये जाने के लिये कानून लाया गया था। जिस कारण मछली पालन कर जीविका चलाने वाले समाज को विकसित होने का मौका मिला था। लोग खुशहाल हो रहे थे।

लेकिन क्षेत्रीय दलों की सरकारें यहा आने पर रायकवार समाज से उनका हक छीना गया, साथ ही गुंडाराज से लोगों को जीना दूभर हो गया। ये विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद ने रखे। वे पार्टी प्रत्याशी राजीव पारीछा के समर्थन मे ग्राम घुघुवा मे आयोजित नुक्कड़ सभा को बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने स्वाजातीय बन्धुओं से आग्रह करते हुये कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा को भारी मतों से जिताये। जिससे प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। भाजपा सरकार मे रायकवार समाज के लोगों को उनका हक वापस दिलाया जायेगा। जिससे समाज के लोगों को मजबूती मिलेगी।

सभा की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा ने कहाकि प्रदेश में गुंडाराज खत्म करने के लिये भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। चाचा भतीजे की लड़ाई मे बड़े भ्रष्टाचार की बू आ रही है। सपा पार्टी परिवारिक ड्रामा कर सत्ता दुबारा हथियाना चाहती है। बसपा से लोगों का पहले ही मोहभंग हो गया है। जबकि कांग्रेस डूबता जहाज है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याण कारी योजनओं के बारे मे विस्तार से लोगों को जानकारी दी।पूर्व मंत्री श्री कुशवाहा ने कहाकि क्षेत्र व प्रदेश के विकास के लिये भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। जिसके लिये क्षेत्रीय मतदाताओं को 23 फरवरी को होने वाले मतदान मे भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा को जिताना होगा।

सभा को हेमन्त परिहार, योगी महाराज पालर, रामेश्वर नायक, देवेश चतुर्वेदी, रामचरण कुशवाहा, राधारमण मिश्रा, अशोक नायक, सुरेन्द्र यादव, महेश राजपूत, प्रतापसिंह राजपूत, कमलेश नायक घुघुवा, प्रहलाद नायक, रामकिशन पाल, लखन राय, शिवम नापित, मंयक नायक आदि लोग उपिस्थत रहे।

Updated : 14 Feb 2017 12:00 AM GMT
Next Story
Top